ताज़ा ख़बरें

हरदोई में दबंगई का नंगा नाच, पत्रकार के बेटे पर जानलेवा हमला

​#Hardoi

हरदोई में दबंगई का नंगा नाच, पत्रकार के बेटे पर जानलेवा हमला

 

​हरदोई,शाहाबाद। हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ के माही बाग मोहल्ले में 10 से 12 की संख्या में आए बेखौफ दबंगों ने एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार शाहिद अली के बेटे को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अवैध असलहो से लैस थे और सरेराह दहशत फैला रहे थे।​बताया जा रहा है कि दबंगों ने योजनाबद्ध तरीके से पत्रकार के बेटे पर हमला किया। हमलावरों का ताल्लुक शाहाबाद के रसूखदार परिवारों से बताया जा रहा है, जिसके चलते वे कानून को ठेंगे पर रख रहे हैं।हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, वरना कछौना थाना क्षेत्र जैसी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।​स्थानीय सूत्रों और पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि मीरा बस्ती स्थित ‘इमरान टी स्टॉल’ पर इन दबंगों का दिन-भर जमावड़ा रहता है। यहीं से वारदातों की साजिश रची जाती है। इस घटना के बाद से पत्रकार के परिवार में गहरा खौफ और दहशत का माहौल है।

​पीड़ित पक्ष की ओर से शाहाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​”पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी दबंग सलाखों के पीछे होंगे। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

#HardoiCrime #UPPolice #JournalistSafety #ShahabadNews #UPCrime #JusticeForJournalist

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!