ताज़ा ख़बरें

सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास पर आधारित है केंद्रीय बजट।

खास खबर

सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास पर आधारित है केंद्रीय बजट।

विकसित भारत का रोडमैप है केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह समावेशी बजट जन आकांक्षाओं को करेगा पूरा, ,मंत्री कुंवर विजय शाह,

केंद्रीय बजट के माध्यम से रूबरू हुए मंत्री विजय शाह पत्रकारों से।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हमारा देश पूरी तरह विकसित हो। उसी को लेकर इस वर्ष का बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के विकास का यह जन हितषी केंद्रीय बजट घर-घर और प्रत्येक नागरिक के बीच पहुंचे इसको लेकर भाजपा संगठन द्वारा 2 फरवरी से 10 फरवरी तक बजट का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। भाजपा संगठन के निर्देश पर बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश के कैबिनेट जन जातिय कल्याण मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने पत्रकारों से रूबरू होकर बजट को लेकर अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखी। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री विजय शाह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास पर आधारित यह केंद्रीय बजट है, यह बजट विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट पूरी तरह से सर्वसमावेशी है। यह बजट देश की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट ऑरेंज ईकोनॉमी पर विशेष ध्यान करने के साथ भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाला है। यह बजट विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप देश की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और भविष्य की तकनीकों का रोडमैप प्रस्तुत करता है।
*समृद्ध भारत का रोडमैप है बजट*
मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। पछले चार वर्षों से भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था और बजट की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि भारत की जीडीपी पिछले दस वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है। अप्रैल से दिसंबर के बीच महंगाई दर घटकर मात्र 1.7 फीसदी रही है, जो विश्व में सबसे कम है। राजकोषीय घाटे को 4.4 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है और अगले वर्ष इसे 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है। इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश को 2014 के 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है।
*भविष्य की जरूरतों को रखा गया है ध्यान*
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने वाले बजट है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हर परिवार, हर समाज और हर वर्ग के लिए संसाधनों और अवसरों का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार ने बजट में टैक्सटाइल से लेकर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सेवा और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों के लिए तो बड़ी घोषणाएं की हैं, साथ में उन्होंने आगामी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कंटेंट क्रिएटर्स, पर्यटन और एआई के लिए कई सौगातें दी है। बजट के माध्यम से यह सभी घोषणाएं दर्शाती हैं कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और स्वावलंबी भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के कर्तव्य को पूरा किया है। मंत्री श्री शाह ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर किसानों एवं कई प्रकार की बीमारियों की दवाइयां की दरे कम करने के साथ खेल को बढ़ावा इस बजट में दिया गया है। बजट बजट में देश में सड़कों के साथ रेलवे के विकास को लेकर भी काफी धनराशि रखी गई है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि केंद्रीय बजट के साथ ही मंत्री श्री शाह ने पत्रकारों को बताया कि खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हरसुद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया किया जाना है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से खंडवा नागचुन क्षेत्र में आदिवासी लोक के निर्माण की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। मऊ खंडवा रेल मार्ग को लेकर उन्होंने कहा कि यह कार्य लगातार चल रहा है और प्रतिवर्ष बजट में भी इसका प्रावधान किया जाता है, कार्य लगातार चल रहा है चोरल घाट के आसपास बड़े टनल बनने के कारण विलंब हो रहा है काम रुका नहीं है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह की पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरै, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, सुधांशु जैन, तपन डोंगरे, आशीष राजपूत, भारत पटेल, संतोष सीटोके, अनिल वर्मा, पलाश बाबरा, ओंकार जयसवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!