संगठन की दृष्टि से प्रदेश पदाधिकारी की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने विधानसभा एवं मंडल के प्रभारीयो की नियुक्तियां की।
खंडवा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की सहमति से खंडवा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्ति किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा संगठन दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा स्तर पर पार्टी केंद्र और ज्यादा मजबूत हो जिसको लेकर खंडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए सूरजपाल सिंह सोलंकी, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए संतोष सोनी एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए सुखदेव पटेल को संगठन की दृष्टि से विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश संगठन के पदाधिकारी की सहमति से जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने मंडल स्तर के प्रभारीयो की भी नियुक्तियां की है।






