ताज़ा ख़बरें

बिलूद में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

खास खबर

बिलूद में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

खण्डवा//ग्रामीण जनमानस को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बिलूद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के सचिव श्री पियूष भावे ने की। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सचिव श्री भावे ने उपस्थित ग्रामीणों को पॉक्सो अधिनियम, गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी के अधिकार, यातायात नियमों का पालन, तथा साइबर अपराध से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की सही जानकारी होने से व्यक्ति न केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है, बल्कि दूसरे नागरिकों को भी सहयोग कर सकता है। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स श्री सत्यप्रकाश मिश्रा, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शोभा मालवीय एवं अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!