ताज़ा ख़बरें

5 को ओंकारेश्वर व धनगांव तथा 6 को पुनासा और सहेजला में लगेंगे शिविर

खास खबर

5 को ओंकारेश्वर व धनगांव तथा 6 को पुनासा और सहेजला में लगेंगे शिविर

खण्डवा//शंकरा आई सेन्टर व चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर द्वारा मोतियाबिंद प्रभावित मरीजों की जांच कर हितग्राहियों का चयन कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाता है। इसके लिए निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा ये शिविर 4 फरवरी को कालमुखी व सुलगांव, 6 फरवरी को पुनासा व सहेजला, 9 फरवरी को बोरीसराय व पिपलानी, 12 फरवरी को मूंदी, 14 फरवरी को पंधाना व छैगांवमाखन, 16 फरवरी को रोशनी व पटाजन, 18 फरवरी को खालवा व खारकलां, 20 फरवरी को हरसूद, 23 फरवरी को आशापुर व अमलपुरा, 25 फरवरी को जावर व खण्डवा विजन सेंटर, 27 फरवरी को सिंगोट व गुड़ीखेंड़ा, 28 फरवरी को गुलाईमाल व गोगईपुर में आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि शंकरा आई सेंटर इन्दौर द्वारा 5 फरवरी को आंेकारेश्वर व धनगांव, 9 फरवरी को गुड़ीखेड़ा व भीलखेंड़ी, 10 फरवरी को गोलखेड़ा व आशापुर, 11 फरवरी को हरसुद व खेड़ी, 12 फरवरी को किल्लौद व दगड़खेड़ी, 13 फरवरी को जावर व पुनासा, 17 फरवरी को पंधाना व सिंगोट, 19 फरवरी को मूंदी व सुलगांव तथा 25 फरवरी को बोरगांवबुजुर्ग व छैगांवमाखन में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा। चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय खण्डवा या इन्दौर के अस्पतालों में भेजा जायेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!