फरवरी माह में पुनासा व हरसूद क्षेत्र के 19 गांवों में लगेंगे रक्तदान शिविर
—
खण्डवा//फरवरी माह में पुनासा व हरसूद विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि ये रक्तदान शिविर 3 फरवरी को डुडगांव, 4 फरवरी को जलकुआं, 5 फरवरी को जामनिया, 6 फरवरी को जामकोटा, 9 फरवरी को मोहद, 10 फरवरी को सुलगांव, 11 फरवरी को बोरीसराय, 12 फरवरी को देवल्दी, 13 फरवरी को धनोरा, 14 फरवरी को दिनकरपुरा, 16 फरवरी को कसरावद, 18 फरवरी को निशानिया, 19 फरवरी को पिपलानी, 20 फरवरी को रामपुर, 21 फरवरी को सड़ियापानी, 23 फरवरी को शाहपुरा माल, 24 फरवरी को सोनखेड़ी, 27 फरवरी को रेवापुर, 28 फरवरी को बरुड़माल ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि रक्तदान करके हम किसी बीमार या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि रक्तदान अवश्य करें।
2,506 1 minute read









