ताज़ा ख़बरें

7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आएंगे खंडवा

खास खबर

7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आएंगे खंडवा

जीतू पटवारी के आगमन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्रों का कर रहे है दौरा

खंडवा/
आगामी 7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ग्रामीण क्षेत्र का पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर रहे हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं किसानों से 7 फरवरी को खंडवा आने हेतु निवेदन कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि 7 फरवरी 2026 शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी खंडवा पहुंचकर पुरानी अनाज मंडी में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं शहर एवं जिले की समस्याओं को लेकर बात करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष जी के इस दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है जहां एक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहे है वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी शहर के वार्डो में बैठक लेकर कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं आमजन से जीतू पटवारी जी की आगमन पर शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन कर रहे है।
रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह ने पंधाना विधानसभा जिला खंडवा में आगामी 7 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खंडवा दौरे को लेकर शेखपुरा, बगमार, बोरगांव,छैगांवमाखन,अहमदपुर खैगांव, चीचगोहन,कालमुखी मे कांग्रेस परिवार जनो, पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर दौरे की चर्चा की एवं सबकी जवाबदारी सुनिश्चित की,साथ ही सभी कांग्रेस परिवारजनो से आग्रह किया की सभी कार्यकर्ता परिवारजन,एवं किसान साथी अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह के साथ प्रफुल्ल कुमार जैन,भगवान सिंह सोलंकी,राजेश गंगराड़े,रूपाली बारे,सचिन बारे,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,मनोज भरतकर,हेमराज पटेल,गोविंद बावनिया,मनोज पटेल,सतीश पटेल आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!