ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने संत रविदास को किया नमन*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने संत रविदास को किया नमन*

खंडवा। माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास रैदास जी की जयंती पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में मंच सदस्यों व्दारा छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन नेे कहा कि गुरु रविदासजी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया। अंधविश्वास और पाखंड का घोर विरोध कर मनुष्यों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। सतगुरु के रूप में सम्मानित और मीराबाई के गुरु थे। आयोजन के दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, केबी मंसारे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, रजत सोहनी, कमल नागपाल, राजेन्द्र माणिक, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त कर पुष्पांजलि के द्वारा इन्हें महान संत बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!