ताज़ा ख़बरें

रविदास महाराज की 649वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर विधायक निधि से चर्मशिल्पकार समाज को 22 गुमटी का वितरण

खास खबर

खण्डवा//केवलराम चौराहा, खंडवा में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर विधायक निधि से चर्मशिल्पकार समाज को 22 गुमटी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भारत माता एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज की आरती पूजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, दिनेश पालीवाल, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौड़, मंगलेश तोमर, प्रशांत मिश्रा, आशीष चटकले, भारत पटेल, प्रदीप यादव, स्नेहा पारासर, अनीश अरझरे, विवेक सारसर, बप्पी नरवले, रामसिंग रावत, पवन गोस्वामी, बंदू काले, कोसल मेहरा, सागर आरतानी, भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन पर चर्मशिल्पकार समाज जिलाध्यक्ष सुभाष कटारे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!