
*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में चारखेड़ा एवं सर्किट हाउस जल संयंत्रों का नगर निगम द्वारा हैंडओवर-टेकओवर, विधिवत पूजन एवं निरीक्षण संपन्न*
खण्डवा//
नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा चारखेड़ा एवं सर्किट हाउस जल संयंत्रों का विधिवत हैंडओवर-टेकओवर लिया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री राजेश यादव, श्री विक्की भानवरे, श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चाटकेले, पार्षद श्री राम सिंह रावत, श्री वेद प्रकाश मालाकार, श्री नितीश बजाज, श्री ओम प्रकाश सिलावट, श्री धर्मेंद्र पालिवाल, श्री मनोज मंडलोई, श्री शेख फरीद, श्री कन्नू वर्मा, श्री सुनील जैन, श्री पवन गोस्वामी, श्री प्रेम लाल गोयल सहित उप आयुक्त श्री एस. आर. सितोले ,प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्षा घिड़ोड़े एवं जल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों जल संयंत्रों को निगम के अधीन सुचारु रूप से संचालित करने की कामना के साथ शुभारंभ पूजन-पाठ से की गई। पूजन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, साथ ही सर्किट हाउस परिसर में स्थापित संयंत्रों पर सथिया बनाकर शुभ संकेत दिया गया। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संयंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा संचालन, रखरखाव एवं नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में विश्वा कंपनी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी, जो अब नगर निगम के अधीन कार्य करेंगे, वे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों को निगम परिवार में स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि शहरवासियों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल सेवा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वल्पाहार ग्रहण किया गया तथा दोनों जल संयंत्रों के सफल संचालन हेतु एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। नगर निगम नेतृत्व द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इन संयंत्रों के निगम के अधीन आने से जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेगी।












