ताज़ा ख़बरें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में सौंपा शिकायत पत्र

खास खबर

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में सौंपा शिकायत पत्र
खंडवा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के विरुद्ध अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद खंडवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि खंडवा निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष नारायण कपिल की फेसबुक आईडी पर इंदौर निवासी के. के. सनातनी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के विरुद्ध अभद्र भाषा व गंदी गालियों का प्रयोग किया गया है। यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली हैं और इस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
शिकायत सौंपने के दौरान लव जोशी, आशीष कपिल, वामनराव जाधव, समीर खान, वीरेंद्र गौतम, शहजाद पंवार, कादर खान, सागर पंवार, नासिर खान, नमेश बारे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!