ताज़ा ख़बरें

पांच दिवसीय करियर मेला एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का समापन

खास खबर

शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई
———————————————–
पांच दिवसीय करियर मेला एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का समापन :— संस्था में शासन के निर्देशानुसार पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया जिसके प्रथम दिवस उच्च स्तर से प्राप्त लिंक विद्यार्थियों को दिखाई गई तथा साथ ही मेले की नोडल बाथरी मैडम के द्वारा पी पी टी के माध्यम से दसवीं पश्चात विषयों का चयन एवं विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई , मेले के द्वितीय दिवस शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से पधारे डॉक्टर समीर दीक्षित के द्वारा तकनीकी एवं विभिन्न जीवन कौशल आधारित विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा तृतीय दिवस श्री बीएस तोमर ( भूतपूर्व प्राचार्य ) केंद्रीय विद्यालय संगठन ,आगरा के द्वारा आध्यात्मिक , नैतिक और साथ में तकनीकी संबंधित विषयों एवं उनसे संबंधित छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई इसी दिवस शासकीय महाविद्यालय खालवा से पधारी कुमारी नंदिनी गोलकर (असिस्टेंट प्रोफेसर )के द्वारा पीएससी , यूपीएससी एनडीए एवं अन्य परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी जिससे विद्यार्थी लाभान्वित हुए इसी कार्यक्रम में चतुर्थ दिवस संस्था में उच्च स्तर से प्राप्त लिंक विद्यार्थियों को दिखाई गई तथा अतिथि के रूप में पधारे सरपंच प्रतिनिधि श्री मुकेश मालवीय द्वारा एग्रीकल्चर से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई अंत में मेले के पंचम दिवस संस्था में पधारे श्री रामबाबू पाटीदार , खरगोन द्वारा विद्यार्थियों को करियर से संबंधित सामान्य जानकारी के साथ परीक्षा सामग्री किट प्रदान की गई । समापन के अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित था कार्यक्रम में मंच संचालन श्री अनंत तिवारी सर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्री रवि माहेश्वरी के द्वारा किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!