
*सद्भावना मंच ने महात्मा गाँधी को दी गई श्रद्धांजलि*
खंडवा। माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर महात्मा गाँधी को पुण्यतिथि पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में मंच सदस्यों व्दारा महात्मा गॉंधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन नेे “हे राम” के साथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी उनके सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को याद किया जाता है। इस बीच मंच कार्यालय “गांधी जी अमर रहें” जैसे नारों से गूंजायमान हुआ। आयोजन के दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, देवेंद्र जैन, सुरेन्द्र गीते, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, ललित चौरे, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, तिलोक चौधरी, अनूप शर्मा, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त कर पुष्पांजलि के द्वारा गांधीजी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।







