ताज़ा ख़बरें

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन आज गांधी भवन में करेंगे नमन

खास खबर

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन आज गांधी भवन में करेंगे नमन

खंडवा/
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी खंडवा द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में महात्मा गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं उन्हें नमन किया जाएगा एवं उनके विचारों को विद्वान द्वारा रखा जाएगा। जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9:30 बजे गाँधी भवन में एकत्रित होकर महात्मा गाँधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, प्रातः 10:00 बजे नगर निगम चौराहा स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!