
*सड़क निर्माण ब्लास्टिंग से हुआ हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग*
खंडवा। ग्राम पंचायत छेगावं माखन तहसील पंधाना जिला खंडवा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर देशगावं घाट पुजारी महंत कैलाशपुरी महाराज ने जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को आवेदन देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कंपनी द्वारा की गई ब्लास्टिंग के कारण मंदिर छतिग्रस्त हुआ है लेकिन कोई सुधार नही किया जा रहा है मंदिर का निर्माण 2.92 हेक्ट- भूमि में से लगभग 400 वर्गफीट पर निर्मित हनुमान जी का मंदिर जो की एनएचआई रोड पर स्थित है। जहां हाईवे रोड निर्माण कंपनी द्वारा कंन्ट्रोल ब्लास्टिग कर रोड निर्माण कार्य किया गया था। वर्तमान में रोड निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त समय कंन्ट्रोल ब्लास्टिग से मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था जिसकी जानकारी एनएचआई कंम्पनी के संबंध अधिकारी को दी गई थी किंतु आज तक भी किसी तरह का सुधार न किया जाकर आस्था पर ठेस पहुंचाई जा रही है! शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि यदि शीघ्र ही मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं करवाया गया तो शिवसेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी एवं जवाबदारी ब्लास्टिंग कंपनी के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों की होगी।











