ताज़ा ख़बरें

गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह करेंगे ध्वजारोहण

खास खबर

गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह करेंगे ध्वजारोहण

खण्डवा//गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंत्री डॉ.शाह स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!