ताज़ा ख़बरें

यातायात पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन में ऑटो चालकों को चेक कर की गई कार्यवाही

सोफिया स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले नियम विरुद्ध वाहनों को चेक कर की गई जप्ती एवं चालानी कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन में ऑटो चालकों को चेक कर की गई कार्यवाही
सोफिया स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले नियम विरुद्ध वाहनों को चेक कर की गई जप्ती एवं चालानी कार्यवाही

खंडवा, 23 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में यातायात पुलिस खंडवा ने सडक सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर द्वारा रेल्वे स्टेशन पर ऑटो चालको को चेक किया गया व सोफिया कानवेन्ट स्कूल मे स्कूली बच्चो को लाने ले जाने वाले वाहन वेन, मेजिक, ऑटो इत्यादि को चेक किया गया, जिसमे फिटनेश, लाईसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा न पाये जाने वाले 7 वाहनो को जप्त किया गया| नियम विरुद्ध वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं सभी को हिदायत दी गई कि आटो चलाते समय वर्दी अवश्य रुप से धारण करे, पात्रता से अधिक सवारी ना बैठाए, यातायात नियमो का पालन करे एवं शराब पीकर वाहन न चलाये। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
जागरुकता के साथ साथ यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निगवाल, सहायक उपनिरीक्षक विश्वास वानखेड़े, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर कंसाना, सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह पवार और यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 75 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹45200 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आमजनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!