
वसंत पंचमी पर दादाजी धूनीवाले महाराज के 108 खम्भों वाले भव्य मंदिर निर्माण का पूजन के साथ हुआ शुभारंभ।
संगमरमर के विशाल बनने वाले मंदिर के प्रथम चरण लिंथ का कार्य प्रारंभ।
सांसद विधायक महापौर एवं एवं मंदिर निर्माण सदस्यों एवं ट्रस्टीओ ने किया पूजन।
खंडवा। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर खंडवा की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में एक नया अध्याय जुड़ गया। श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के भव्य संगमरमर के 84 खम्भों वाले मंदिर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच मंदिर परिसर में जेसीबी का पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादा दादा जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण की लिंथ निर्माण का शुभारंभ सांसद ज्ञानेश्वर पार्टी महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी सुभाष नागोरी, धर्मेंद्र बजाज, शांतनु दीक्षित, एवं मंदिर निर्माण समिति के सतीश कोटवाले, तपन डोंगरे, राकेश बंसल द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दादाजी भक्त उपस्थित थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, परिसर “दादाजी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सांसद पाटिल ने कहा कि दादाजी महाराज के आशीर्वाद से वह शुभ दिन आज बसंत पंचमी के दिन आ गया जब मंदिर निर्माण के प्रथम लिंथ बनने का कार्य का शुभारंभ हुआ है करने वाले दादाजी मंदिर बनाने वाले दादाजी हैं हम सब निमित्त हैं लक्ष्य है कि जल्दी से ज्यादा दादाजी महाराज का मंदिर बने यही हम सब की भावना है
मंदिर ट्रस्ट के सुभाष नागौरी ने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ हुआ है मंदिर निर्माण में हम सब दादाजी के आशीर्वाद से मंदिर बनवाने के निमित्त सहयोगी बने हैं दादाजी महाराज की इच्छा के अनुसार सभी कार्य संपन्न होंगे ऐसी में प्रभु से कामना करता हूं प्रस्तावित मंदिर संगमरमर के 84 खम्भों पर आधारित होगा, जिसका सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि खंडवा को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर भी एक नई पहचान दिलाएगा। महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तन्वे
ने भी मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर दादाजी के चरणों में नमन कर शुभकामनाएं प्रेषित की
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि“दादाजी धूनीवाले महाराज के भक्तों की वर्षों पुरानी भावना आज साकार हो रही है। यह मंदिर श्रद्धा, सेवा और संस्कारों का केंद्र बनेगा। निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और भक्तों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। भविष्य में भक्तों की संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में धर्मशाला, ध्यान कक्ष और सत्संग हाल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।”कार्यक्रम में उपस्थित सांसद ने मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की“दादाजी धूनीवाले महाराज केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे निमाड़ अंचल की आस्था के केंद्र हैं। इस भव्य मंदिर का निर्माण क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। यह मंदिर सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगा। मंदिर निर्माण में मेरी ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”सांसद ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक कार्य समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आस्था और उत्साह का माहौल शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। वसंत पंचमी के शुभ दिन मंदिर निर्माण की शुरुआत को भक्तों ने अत्यंत मंगलकारी माना। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।श्रद्धालुओं का मानना है कि दादाजी महाराज की कृपा से यह मंदिर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सेवा भावना का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण के शुभारंभ के साथ ही खंडवा में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। मंदिर निर्माण शुभारंभ पूजन कार्यक्रम मे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,
विधायक कंचन तन्वे, महापौर अमृता यादव, राजपाल सिंह तोमर, सुभाष नागोरी, धर्मेंद्र बजाज, शांतनु दीक्षित, सतीश कोटवाले, राकेश बंसल, अरुण सिंह मुन्ना, भारत झवर, तपन डोंगरे,रोचक नागोरी, सूरजपाल सोलंकी, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, सागर आरतानी, कपिल अनजने, लोकेंद्र सींह गौड,मोहन गंगराड़े, राकेश थापक, आशीष चटकेले गोपी शर्मा, पुनीत चौरसिया चंद्रेश वादवा, इंदु पंवार, महेश जैसवाल सहित बड़ी संख्या में दादाजी भक्त उपस्थित थे।











