ताज़ा ख़बरें

*श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण में मनाया गया बसंत उत्सव*

खास खबर

*श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण में मनाया गया बसंत उत्सव*
खण्डवा// मां शारदा देवी मंदिर वत्सला बिहार में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन परम् पूज्य पंडित श्री राकेश तिवारी जी द्वारा सुनाया गया मां शारदा, मां सरस्वती की सुंदर लीलाओं का वर्णन किया ओर संगीत टोली द्वारा माता रानी के सुंदर भजनों को सुनाया गया जिससे समस्त मातृशक्ति झूम उठें और नृत्य भी किया गया। बसंत पंचमी पर पंडित जी द्वारा 21 बच्चों का विद्या आरम्भ संस्कार किया गया और मां शारदा देवी का जन्मोत्सव बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस पुनीत आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कॉलोनी की महिला मंडल उपस्थित रही, महाकाल मंडल गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने बताया कि 25, जनवरी को नर्मदा जयंती उत्सव ओर 26 जनवरी को “56” भोग माता रानी को लगाया जाएगा और सभी मातृ शक्ति द्वारा मां की आरती की जाएगी।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!