ताज़ा ख़बरें

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने उत्साहपूर्वक मनाया वसंतोत्सव

खास खबर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने उत्साहपूर्वक मनाया वसंतोत्सव
खंडवा | स्थानीय घासपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ द्वारा वसंतोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नगर महामंत्री हर्षा शर्मा रहीं, जबकि मोहन मालवीय एवं सुशील विधानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वसंतोत्सव के अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ऋतु परिवर्तन, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक सेवा के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि हर्षा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी सेवा भावना प्रेरणादायक है।
विशिष्ट अतिथियों मोहन मालवीय एवं सुशील विधानी ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और उत्साहवर्धन का माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया तथा आभार प्रदर्शन शीला फूलमाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमिया बघेल, चंद्रकांता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वसंतोत्सव को सामाजिक समरसता और सकारात्मकता के प्रतीक के रूप में मनाने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!