ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई*

खंडवा।देश की आज़ादी के महान नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज के अवसर पर माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन ने नेताजी के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का नारा देकर देशवासियों में आज़ादी की अलख जगाई।आज़ाद हिंद फौज के गठन से उन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी।इस मौके पर सद्भावना मंच सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।सदस्यों ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीत भी प्रस्तुत किए।सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,सुरेन्द्र गीते,त्रिलोक चौधरी,राधेश्याम शाक्य,जी डी श्राफ,योगेश गुजराती,ललित चौरे,मुरली कोडवानी,सुनील सोमानी ,अनूप शर्मा,रामनाथ सराफ,अर्जुन बुंदेला,राजेश खांडे,कमल नागपाल और अजय मंडलोई आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!