जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब व सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 22 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 21.01.2026 को कुल 21 गिरफ़्तारी, 03 स्थाई, 32 जमानती वारंट, 51 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 28000/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 21.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मूंदी के आरोपी मुकेश पिता कालू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खैगाँव मुकेश के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ की शराब करीबन 09 लीटर कीमती 900/- रुपये जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली के आरोपी शिवम पिता सुरेन्द्र राजपूत उम्र 38 साल निवासी रामनगर खण्डवा के द्वारा सर्वजनिक स्थान पर अवैध रुप से शराब के सेवन करते पाया गया जिससे 01 क्वार्टर मे 20 एम एल शराब एवं एक प्लास्टीक का गिलास कीमती 10/- रुपय जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21.01.2026 को थाना छैगावमाखन के आरोपी शिवम पिता ललित कटारे जाति मोची उम्र 20 साल निवासी ग्राम सिराली थाना भीकनगांव जिला खरगोन द्वारा लोगो से रूपये पैसा लेकर सट्टा पाना करना, सट्टा लगाने वालो को सट्टा अंक लिखी पर्ची दे रहा था। आरोपी के कब्जे से नगदी 310 रू. व 02 सट्टा अंक लिखी पर्चिया, एक पेन जप्त किया गया| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 21.01.2026 को 21 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 13 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।










