ताज़ा ख़बरें

जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान अंतर्गत ग्राम रोशनाई में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

खास खबर

जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान अंतर्गत ग्राम रोशनाई में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

खंडवा। जन अभियान परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालय रोशनाई में साफ सफाई स्वच्छता एवं पोषण, सुरक्षा विषय पर ग्राम स्तरीय जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि पोषण विशेषज्ञ रोशनी झा एवं बाल कल्याण समिति सदस्य कविता पटेल रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सनत कुमार डोंगरे ने की।कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता, संतुलित पोषण, माहवारी स्वच्छता एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए तथा प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को पेन देकर प्रोत्साहित किया गया। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को बाल कल्याण समिति सदस्य कविता पटेल ने “गुड टच-बैड टच” विषय पर संवाद कर बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधान पाठक श्री डोंगरे ने ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसाइटी खंडवा द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!