ताज़ा ख़बरें

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एकदिवसीय प्रवास पर पहुंची जिले खंडवा में।

खास खबर

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एकदिवसीय प्रवास पर पहुंची जिले खंडवा में।

मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज़, 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य तय, ,,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर,,

सावित्री ठाकुर ने खण्डवा में खेल दिवस समारोह में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।
खण्डवा। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर दो दिवसीय प्रवास पर खंडवा जिले में पहुंची। शुक्रवार को जहां केंद्रीय मंत्री ने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भोले बाबा के दर्शन किए वहीं शनिवार को संत सिंगाजी समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर दर्शन किए, पूजा अर्चना कर दर्शन किए एवं बाल भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पाटिल क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल साथ थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जाकर महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। सरकार द्वारा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है जिसका लाभ वे प्राप्त कर रहे हैं।

संत सिंगाजी समाधि के किए दर्शन।

सुनील जैन ने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने शनिवार को संत सिंगाजी समाधि के दर्शन किए। इसके उपरांत वे सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट परिसर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित चौथे खेल दिवस समारोह “एक गाथा खेल के नाम” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
महिलाओं, युवाओं और किसानों को मिले नए अवसर
अपने संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि बीते 10–12 वर्षों में महिलाओं, युवाओं, किसानों, खिलाड़ियों और बच्चों के लिए विकास के नए अवसर सृजित हुए हैं। कृषि, उद्योग, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं सहित अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से हुए हैं।

फोरलेन हाईवे और रेल नेटवर्क का विस्तार

उन्होंने कहा कि देशभर में फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों और रेल मार्गों का तेजी से विस्तार किया गया है। साथ ही नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
खेलों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। हर जिले में खेल परिसर और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “सांसद खेलकूद प्रतियोगिता” से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिला है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा ‘विकसित मध्यप्रदेश’
मांधाता विधायक नारायण पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और “विकसित मध्यप्रदेश” का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिथियों ने जमकर सराहना की। इस अवसर केंद्रीय मंत्री के साथ संसद का अनुसार पाटिल विधायक नारायण पटेल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सेवा दास पटेल, सुनील जैन, इंदु दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रतना शर्मा, बाल भारती पब्लिक स्कूल की प्राचार्य ज्योति गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!