ताज़ा ख़बरें

भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर हुई शांतिधारा चढ़ाया निर्वाण लाडू

खास खबर

भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर हुई शांतिधारा चढ़ाया निर्वाण लाडू

देव, शास्त्र व गुरु तीनों मोक्ष मार्ग के सच्चे उत्प्रेरक है – पंडित निखलेश
खंडवा/

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की मोक्ष कल्याणक पर पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में सराफा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांति धारा कर श्रद्धालुओं द्वारा लाडू चढ़ाकर आरती की गई।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाने का सौभाग्य सभी उपस्थित भक्तों को प्राप्त हुआ।
मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर पंडित निखलेश ने कहा कि देव, शास्त्र व गुरु का सानिध्य पुण्य शाली जीवों को ही मिलता है। ये ही तीनों मोक्ष मार्ग के सच्चे उत्प्रेरक हैं। जिनेन्द्र भगवान की वाणी पर सच्चा श्रद्धान रखना ही सम्यग्दर्शन का मूल है।
“निर्वाण लाडू व भगवान की शांतिधारा हुई”
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़ी भक्ति भाव व अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान की शांतिधारा डॉ दीपिका,कु महिमा,कु दिव्या एवं कैलाश पहाड़िया परिवार द्वारा की गयी। निर्वाण लाडू विपुल,वैभव, वीनू स्व. जड़ावचंद जैन परिवार द्वारा अर्पित किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र भटयांण,प्रवीण गदिया,प्रेमांशु जैन अधिवक्ता,पंडित निखलेश जैन,कांतिलाल जैन,प्रवीण सेठी,देवेंद्र सराफ,डॉ इंद्रकुमार जैन,राजबहादुर जैन,प्रफुल्ल जैन,मनीष जैन,संदीप जैन,रोहित पाटनी,श्रीमती नमिता जैन,योगिता जैन,मधु जैन,सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!