ताज़ा ख़बरें

चौकी रामनगर पुलिस ने रोटावेटर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ट्रेक्टर व रोटावेटर कीमती 487500/-रुपये का मशरुका बरामद

चौकी रामनगर पुलिस ने रोटावेटर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
ट्रेक्टर व रोटावेटर कीमती 487500/-रुपये का मशरुका बरामद
मोटर सायकल की किस्त चुकाने के लिए आरोपी द्वारा चोरी किया गया रोटावेटर
खंडवा, 14 जनवरी 2026
फरियादी गोपालसिह पिता विश्वनाथसिह मौर्य जाति राजपूत निवासी जसवाडी ने थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया कि राजपूत ढाबा के सामने कच्चे रास्ते पर उसका खेत है। उसमे खेती का सामान रखने का कच्चा मकान बना है। उसके सामने खेती का रोटावेटर कीमती 87500/-रूपये का रखा था, जिसे दिनांक 30.12.25 की रात्रि मे कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया| फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खण्डवा मे अपराध क्रमांक 34/2026 एंव धारा 303(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रंघुवशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर (शहर) व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बांरगे के मार्गदर्शन मे आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु थाना प्रभारी प्रवीण आर्य थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे द्वारा टीम की मदद से माल बरामदगी एवं आरोपी की पतारसी हेतु विश्वसनीय मुखबिर तैयार किये गये तथा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्ध अनिल पिता लाडका जाति बारेला निवासी आमडी थाना चैनपुर झिरन्या जिला खरगोन की तलाश पतारस्सी की गई, जो आरोपी अनिल घर पर मिला, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि उसने एक पल्सर मोटर सायकिल किस्त पर ली थी, उसकी किस्त नही भर पा रहा था, इसलिए उसने ट्रेक्टर ले जाकर रोटावेटर की चोरी किया है| आरोपी से रोटावेटर कीमती 87500/-रुपये तथा चोरी मे उपयोग ट्रेक्टर महेन्द्र कम्पनी कीमती 4,00,000/-रुपये कुल मशरुका 487500/-रुपये का जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 14.01.2026 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!