ताज़ा ख़बरें

आज होगा राष्ट्र संघ ललित प्रभ का शहर में मंगल प्रवेश।

खास खबर

आज होगा राष्ट्र संघ ललित प्रभ का शहर में मंगल प्रवेश।

मानसिंग मील चौराहे से अनाज मंडी तक निकलेगी भव्य शोभा यात्रा।

जीवन को स्वर्ग बनाने की कला” पर राष्ट्र संत ललित प्रभ की तीन दिवसीय व्याख्यान माला आज से अनाज मंडी में।

खंडवा। मंगलवार को जैन मुनि राष्ट्र संत ललित प्रभ महाराज एवं डॉ शांति प्रिय सागर महाराज सा ग्राम शिरपुर में दोपहर को पहुंच चुके हैं। यहां शंकर पटेल के निवास पर ललित प्रभ और शांति डा शांतिप्रिय सागर महाराज साहब ने विश्राम कर सुबह खंडवा पधारे। यहां पर विजय जैन, रोहित मेहता, अभय जैन, मेघराज जैन, चंद्र कुमार सांड कमल ललवानी, योगेश मेहता ,तपन डोंगरे, मंजू जैन ,प्रिया जैन, इशित जैन,ओंकार पटेल, शंकर पटेल गौरव पटेल,अशोक पटेल, हीरालाल पटेल शिवचरण आदि ने संतो की आगवानी की।यहां दिनभर श्रद्धालुओं का राष्ट्र संत के दर्शन के लिए तांता लगा रहा ।यहां पर आस पास के गांव के कई श्रद्धालुओ ने दर्शन और धर्म उपदेश का लाभ लिया। जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड और सुनील जैन ने बताया कि बुधवार 14 जनवरी को राष्ट्र संत ललित प्रभ एवं शांति प्रिय सागर महाराज का सुबह खंडवा में मंगल प्रवेश होगा। यहां मानसिंग़ मिल चौराहे से सुबह साढ़े आठ बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।जिसका पुरानी अनाज मंडी में समापन होगा । स्थानीय अनाज मंडी में “जीवन को स्वर्ग बनाने की कला” विषय पर व्याख्यान माला होगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 14जनवरी से तीन दिवसीय व्याख्यान माला में राष्ट्र संत के प्रभावी प्रवचन होंगे जो जीवन में आत्म सात करने वाले होते हैं। राष्ट्र संत के जीने की कला और जीवन को स्वर्ग बनाने की कला पर व्याख्यान को देश दुनिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। राष्ट्र संत ललित प्रभ महाराज साहब के यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर एवं विवर है।आयोजन समिति सदस्यों और गणमान्य नागरिकों विजय जैन ,रोहित मेहता ,नवनीत बोथरा , अभय जैन ,मेघराज जैन वाडीलाल पटेल तपन डोंगरे मेघराज जैन, कांतिलाल नरेलिया, एवं चंद्र कुमार सांड, सुनील जैन, प्रेमांशु जैन देवेंद्र जैन , सचिन गदीया, शंकर पटेल, बंडू पटेल,अशोक पटेल, हीरालाल पटेल, सुजान सिंह राठौर आदि ने अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र की जनता से शोभा यात्रा में शामिल होने एवं धर्म उपदेश श्रवण करने की अपील की है। इसके पूर्व सर्व धर्म सद्भाव के उद्देश्य से आयोजन समिति सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने सर्व धर्म गुरुओं को भी व्याख्यान माला का आमंत्रण दिया हे।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!