ताज़ा ख़बरें

*नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा “जल सुनवाई” अभियान का शुभारंभ*

खास खबर

*नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा “जल सुनवाई” अभियान का शुभारंभ*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा नगरवासियों की जल से संबंधित समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “जल सुनवाई” अभियान का शुभारंभ दिनांक 13 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वार्ड स्तर पर जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को न केवल सुना जाएगा, बल्कि मौके पर ही जल की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी।

*वार्ड स्तर पर शिकायत सुनवाई एवं फील्ड वॉटर टेस्टिंग*
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड स्तर पर नागरिकों की जल संबंधी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। साथ ही फील्ड पर ही जल परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए 10 महिलाओं की टीम 10 वॉटर टेस्टिंग किट के साथ उपस्थित रहेगी, जिनके माध्यम से जल की गुणवत्ता को 11 विभिन्न पैरामीटर पर जांचा जाएगा। इसके अतिरिक्त, जल में जीवाणु संक्रमण की जांच हेतु E.coli आधारित H2S किट का भी उपयोग नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

*आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी*
नगर पालिक निगम खंडवा की आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जल सुनवाई अभियान के लिए वार्ड स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं। संबंधित पार्षदगणों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वार्ड में जल से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी एवं आवश्यकतानुसार जल परीक्षण भी किया जाएगा, ताकि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

वार्डवार तिथि अनुसार आयोजन कार्यक्रम
प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन 10 वार्डों में जल सुनवाई आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है—
दिनांक 13/01/2026 को वार्ड क्रमांक 1 से 10,
दिनांक 14/01/2026 को वार्ड क्रमांक 11 से 20,
दिनांक 15/01/2026 को वार्ड क्रमांक 21 से 30,
दिनांक 16/01/2026 को वार्ड क्रमांक 31 से 40,
तथा दिनांक 17/01/2026 को वार्ड क्रमांक 41 से 50 में जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

*नगर निगम की अपील*
नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे दिनांक 13 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो रही जल सुनवाई में सहभागिता करें, अपनी जल संबंधी समस्याएं साझा करें तथा मौके पर उपलब्ध जल परीक्षण सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!