
14 जनवरी को मनाया जाएगा श्रीगणेश गौशाला में मकर संक्रांति पर्व।
आयोजित पर्व को लेकर मातृशक्ति की बैठक संपन्न।
खंडवा । स्नान, दान एवं गौग्रास का महापर्व मकर संक्रांति श्रीगणेश गौशाला में 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा । मकर संक्रांति को भव्य रूप से मनाने हेतु श्रीगणेश गौशाला में मातृशक्ति की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एकत्रित हुई एवं उन्होंने पर्व से संबंधित अपने विचार रखें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व को लेकर आयोजित बैठक में प्रस्तावना गौशाला समिति के भूपेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त की, गौशाला संबंधित जानकारी एवं पर्व संबंधित जानकारी समिति सचिव रामचंद्र मौर्य ने प्रदान की। उपस्थित मातृ शक्ति ने कहा कि अपने बच्चों को भी अपने धार्मिक एवं सनातनी स्थानो से परिचित कराना पड़ेगा, इसके लिए हमें लगे तो आधुनिक साधनों का प्रयोग भी करना चाहिए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें संस्कृति समझाई जाए। मातृशक्ति प्रमुख निहारिका बंसल ने कहा कि श्री गणेश गौशाला खंडवा का एक पवित्र धाम है, यहां आकर हम अपनी चिंताओं से मुक्ति पाते हैं। समिति के आशीष चटकेले ने बताया कि इस वर्ष प्रातः 10:00 बजे गौ माता का पूजन, आरती एवं गोग्रास का कार्यक्रम होगा जो संपूर्ण दिवस चलेगा इसके साथ ही मातृशक्ति का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी संपन्न होगा । जिसमें गौशाला समिति की ओर से सभी मातृशक्ति को सुहाग सामग्री भेंट की जाएगी। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित बैठक में मनीषा पाटिल, सीमा भावसार, संध्या बंसल, आशा गुप्ता, मंजू नरेड़ी, अंजली बंसल ज्योति गोयल, कविता जिंदल, रीता अग्रवाल, किरण सोनी, गायत्री भटनागर, पार्वती सोनी, सुजाता मौर्य, रक्षा प्रजापति, आस्था अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, ज्योति गोयल, मेघा मंडलोई, कुसुम तिवारी, प्रीति लाड़, श्रुति जैन, सरिता महोदय, भावना बिल्लौरे, भारती अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शारदा शर्मा, सुनीता गुप्ता, जय श्री गंगराड़े, सरोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए तथा मकर संक्रांति पर्व को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया ।






