ताज़ा ख़बरें

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अकोला तिरुपति का खंडवा तक विस्तार की मांग की।

खास खबर

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अकोला तिरुपति का खंडवा तक विस्तार की मांग की।
➖ नई अमृत भारत अलीपुरद्वार पनवेल का खंडवा स्टेशन पर ठहराव शामिल करने का पत्र भेजा।
➖ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित कर अकोला तिरुपति साप्ताहिक का खंडवा सनावद तक विस्तार देने मांग की है। इसके साथ आगामी दिनों में प्रस्तावित पनवेल अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का खंडवा स्टेशन पर ठहराव देने का पत्र भेजा है।
➖मध्य रेल क्षेत्रीय समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र की जनता को अधिक रेल सुविधाओं मिले इसको लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार प्रयास कर रहे हैं। सांसद पाटिल ने पत्र में लिखा की वर्तमान में अकोला से तिरुपति के बीच चलाई जा रही यह ट्रेन का रैक 23 घंटे अकोला यार्ड में फ्री अनुपयोगी खड़ा रहता है। इस साप्ताहिक ट्रेन का वाह्य मलकापुर, बुरहानपुर , नेपानगर, खंडवा से सनावद तक विस्तार दिया जाएं। सांसद पाटिल ने पत्र में लिखा है कि इस ट्रेन के विस्तार से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से तिरुपति बालाजी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी निमाड़ क्षेत्र की जनता, श्रद्धालुओं सहित आमजनों को लाभ मिलेगा।

रेल बोर्ड द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2025 को पनवेल अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का परिपत्र जारी किया है। यह ट्रेन जबलपुर,इटारसी, भुसावल से पनवेल के रेल रूट से चलाई जाएगी इस ट्रेन में खंडवा स्टेशन पर ठहराव शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य रेल और पूर्व सीमांत रेलवे महाप्रबंधकों पत्र प्रेषित कर इस अमृत भारत का खंडवा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है। इससे अलीपुरद्वार से पनवेल के बीच के रेल यात्रियों को खंडवा उतरकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के सुविधा होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!