ताज़ा ख़बरें

अग्रवाल बहू मंडल द्वारा *मकर संक्रांति कार्निवल एवं बिज़नेस एक्सपो*

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

खण्डवा//अग्रवाल बहू मंडल द्वारा *मकर संक्रांति कार्निवल एवं बिज़नेस एक्सपो*
दिनांक 8 जनवरी प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री अग्रसेन भवन, घंटाघर चौक, खंडवा में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती गीता अग्रवाल एवं श्रीमती शारदा गुप्ता ने तुलसीजी का जलाभिषेक कर किया।नगर की महिलाओं ने परिवार एवं मित्रों के साथ इस आयोजन में सहभाग लेकर, महिला उद्यमिता को भरपूर प्रोत्साहन दियाऔर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी , जिसमें गृह सज्जा , ज्वेलरी ,बेड शीट, साड़ियां, कुर्ती ,सलवार सूट, वूलन , हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री हेतु रखे गए, पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन के अनेक स्टॉल,

oplus_4194304

4 बजे तंबोला,5 बजे ट्विनिंग कॉम्पिटिशन के साथ मनोरंजक गेम्स आयोजित किये गए।
इस कार्यक्रम से प्राप्त आय का उपयोग सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बहु मंडल द्वारा बच्चियों को सब्सिडाइज्ड रूप से वैक्सीनेशन करवाया जाएगा।

इस अवसर पर बहु मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता , सचिव अलका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ,उपाध्यक्ष नीलू अग्रवाल सहित बहु मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!