
*खण्डवा की बेटी श्वेता नरसरिया बनीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर*
*वैश्विक मंच पर खण्डवा का नाम रोशन, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान*
खण्डवा।खण्डवा की बेटी श्वेता नरसरिया ने अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खण्डवा का नाम गौरवान्वित किया है। सम्मत्ति नगर, खण्डवा निवासी श्वेता नरसरिया का विश्व के अग्रणी वैश्विक बैंकों में शामिल स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर चयन होना न केवल उनके परिवार बल्कि सम्पूर्ण खण्डवा नगर के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर समाजसेवी सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्वेता नरसरिया ने खण्डवा जैसे छोटे शहर से निकलकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, आवश्यकता होती है केवल दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम की। उनकी यह सफलता खण्डवा की प्रत्येक बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है।
लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, लियो क्लब खण्डवा के अध्यक्ष लियो सुमित परिहार ,समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती सहित लायन्स-लियो सदस्यों एवं समाजसेवीजनों ने श्वेता नरसरिया की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को खण्डवा के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।









