ताज़ा ख़बरें

नववर्ष पर एनएसयूआई का हरित संकल्प: “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ

15 जनवरी तक चलेगा अभियान

नववर्ष पर एनएसयूआई का हरित संकल्प: “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ

15 जनवरी तक चलेगा अभियान

खंडवा/
नववर्ष के शुभ अवसर पर एनएसयूआई के नेतृत्व में “एक पेड़ भविष्य के नाम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेसअध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तम पाल सिंह पुरनी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सत्यजीत दादा, राहुल दादा, रविंद्र दादा, अक्षय गोड़, शरीक खान, अवधेश चौहान, अक्षय राकेश कोचले सहित एनएसयूआई एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता और साथी उपस्थित रहे। सभी ने पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान का शुभारंभ 1 जनवरी से किया गया है, जो 15 जनवरी तक निरंतर चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण करना है।एनएसयूआई एवं कांग्रेस परिवार ने संकल्प लिया कि इस अभियान के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!