ताज़ा ख़बरें

*किशोर नगर में तृतीय दिवस हुआ भगवान के 24 अवतारों का वर्णन एवं शिव पार्वती विवाह

खास खबर

*किशोर नगर में तृतीय दिवस हुआ भगवान के 24 अवतारों का वर्णन एवं शिव पार्वती विवाह*

खंडवा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मंडल एवं किशोर नगर रहवासी संघ, मनोकामनेश्वर मंदिर, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं रिद्धि सिद्धि के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस में भगवान के 24 अवतारों एवं शिव पार्वती विवाह की कथा व्यास पीठ से दीदी सावित्री तिवारी द्वारा की गई। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जिसमें मुख्य यजमान श्रीमती अर्चना रविंद्र तिवारी एवं कुसुम प्रेमनारायण तिवारी थे। कथा श्रृवण करवाते हुए दीदी ने बताया कि वाल्मीकि जी जो डाकू थे कैसे वह संत बने। गुरु के महत्व का वर्णन किया। ध्रुव की कथा, ध्रुव की भक्ति का बच्चों ने बहुत ही प्यारा नाटय रूपांतरण प्रस्तुत किया तथा भोले की बारात और शिव पार्वती के विवाह ने सभी भक्तगणों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरानअखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा के अध्यक्ष अर्चना तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपमाला पांडे, जिला प्रभारी मोनिका शर्मा, सीमा तिवारी, रजनी मनोहर चंदानी, किरन‌ दुबे, संध्या पांडे, शीला तिवारी, आरती शुक्ला, राखी शुक्ला, पुष्पा पांडे, मनोरमा तिवारी, प्रमिला शर्मा, प्रेमलता दुबे, आशा त्रिपाठी, सुनीता पांडे, जानकी अग्रवाल, शारदा त्रिपाठी आदि सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!