ताज़ा ख़बरें

आचार्य विभव सागर जी महाराज का संध सहित 26 दिसंबर को नवकार नगर में मंगल प्रवेश।

खास खबर

आचार्य विभव सागर जी महाराज का संध सहित 26 दिसंबर को नवकार नगर में मंगल प्रवेश।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही आचार्य श्री के मुख से राम कथा का आयोजन भी होगा।

खंडवा। जैन परंपरा गौरव आचार्य सन्मतिसागरजी महाराज का सोलहवां समाधि दिवस एवं पूज्य गुरुदेव के अट्ठाईसवें दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर खंडवा की सराफा जैन धर्मशाला में धार्मिक आयोजन किये गये। आयोजित कार्यक्रम में सकल जैन समाज खंडवा द्वारा सामूहिक गुरू पूजन एवं कल्याण मन्दिर स्त्रोत्र वाचन कर विनयांजलि अर्पित की गयी। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि परम पूज्य आचार्य विभवसागरजी महाराज एवं संघस्थ बीस मुनि, आयिकाओं के मंगल सानिध्य में शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुये। इस अवसर पर पूज्य आचार्य विभवसागरजी ने मंगल प्रवचन में पर्याय विशुद्धि एवं मन की निर्मलता हेतु चेतना जागृत करने की आवश्यक स्पष्ट की विदित होवै आचार्यश्री संघ शीतकालीन वाचना हेतु शहर में विराजित हैं, आचार्य संघ का सराफा क्षेत्र में महती धर्म प्रभावना पश्चात 26 दिसंबर गुरुवार को मंगल प्रवास नवकार नगर के लिये होगा ! भव्य मंगल जूलूस के रुप मे दोपहर ढाई बजे आचार्यसंघ का नवकार नगर मे प्रवेश होगा। नवकार नगर मे प्रतिदिन प्रात: 7 बजे अभिषेक,धारा, 8.30 बजे रामकथा , 9.30 बजे आहारचर्या, दोपहर ढाई बजे स्वाध्याय कक्षा,शाम छह बजे आचार्यश्री देशना एवं 8.30 बजे वैयावृत्ति होगी। जैन समाज सचिव सुनील जैन ने बताया कि 26 दिसंबर से प्रातः 8:30 बजे नवकर नगर में प. पू.जैनाचार्य विभव सागर महा.
के मुखारविंद से दिव्य राम कथा परम पूज्य आचार्य श्री के पावन मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन प्रवचन के माध्यम से प्रस्तुत होगा। अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!