
पूरे लोकसभा क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का आनंद स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ युवा एवं बड़े भी ले रहे हैं।
खंडवा। पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव 10 प्रकार के खेल की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है बड़ा उत्साह के साथ खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत मंगलवार को खंडवा विधानसभा में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन फॉरेस्ट बैडमिंटन कोर्ट में हुआ।जिसमें सीनियर वर्ग एवं ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई।
ओपन वर्ग में 44 टीमों ने भाग लिया तथा सीनियर वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच 24 दिसंबर मंगलवार को खेले गए जिसमें सीनियर वर्ग में पुलिस अधीक्षक मनोज राय पार्टनर अधिवक्ता अभय दुबे की टीम विजेता रही तथा उपविजेता मोहन सिंह एवं पार्टनर संजय जी रहे। ओपन वर्ग में फाइनल विजेता मोहन सिंह एवं पार्टनर डॉ भूपेंद्र चौहान रहे तथा उपविजेता नरेन्द्र मालगाय तथा पार्टनर डॉ दुर्गेश सोनारे रहे। फ्रॉक का सुनील जैन ने बताया कि इसी तरह सांसद खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को रामेश्वर वार्ड में आयोजित किया गया। जिसमें सभी बहने ओर बच्चियों ने
कुर्सी दौड़,नींबू चम्मच रेस,में भाग लिया और जीत हासिल की प्रथम , द्वितीय ,तृतीय,आई बहने को ओर सभी बहनो को सांत्वना पुरस्कार ओर प्रशंसित पत्र से सम्मानित किया गया, ,इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भारती पाराशर ,ममता बोरसे , भाजपा के वरिष्ठ ओर इस खेल प्रतियोगिता के संयोजक दिनेश पालीवाल ,वरिष्ठ आशीष चटकले , प्रवक्ता सुनील जैन पार्षद अनीता शर्मा , जिला मंत्री प्रीति वर्मा , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजली चौहान ,नगर मंत्री प्राची टुटेजा ओर वार्ड के वरिष्ठ काजले जी ,छाया पाराशर, उमा अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को खंडवा लोकसभा का कबड्डी आयोजन पुलिस लाइन कबड्डी मैदान मे संपन्न हुआ जिसका फाइनल बुरहानपुर और खंडवा विधानसभा के बिच हुआ।
प्रतियोगिता में खंडवा विधानसभा ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग मे जीत हासिल की। लोकसभा पुरुष वर्ग प्रथम खंडवा ज़िला कबड्डी संघ, द्वतीय – प्रताप मण्डल बुरहानपुर, महिला वर्ग प्रथम खंडवा ज़िला कबड्डी संघ, पुलिस लाइन द्वतीय बुरहानपुर विधानसभा रही।









