ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव विधानसभा स्तरीय बालक बालिका ओपन खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

खास खबर

सांसद खेल महोत्सव
विधानसभा स्तरीय बालक बालिका ओपन खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बालक बालिकाओं की विधानसभा स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न।

खंडवा। पूरे खंडवा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव के तहत 10 प्रकार के खेल की प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ चल रहा है। जिला मुख्यालय खंडवा में भी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़े उत्साह के साथ छात्र छात्राएं एवं युवा भाग ले रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में विद्यानसभा स्तरीय सीनियर ओपन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बालक वर्ग में प्रथम स्थान मारुति नंदन क्रीड़ा मंडल की टीम रही और द्वितीय स्थान पर कल्याणगंज खंडवा की टीम रही एवं बालिका वर्ग में सुरगाँव जोशी की टीम प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर कल्याणगंज विद्यालय की टीम रही, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में एवं खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा, दिनेश पालीवाल के सहयोग से लगभग 2 लाख खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिता में अपना पंजीयन कराया है, आयोजित खो – खो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, सांसद कप विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, सागर आरतानी, चंद्रेश पचौरी के साथ ही जिला खो-खो संघ सचिव वरुण तिरोले, सह सचिव मोहित पालीवाल,विश्व हिन्दू परिषद् जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाटिल, सीमा भावसार उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!