अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर रेड हिल्स ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 24 घंटे से जारी जांच

कुशीनगर जिले में रेड हिल्स ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विभाग की टीम द्वारा रेड हिल्स ग्रुप के ठिकानों पर 24 घंटे से अधिक समय से लगातार छापेमारी और जांच की जा रही है। यह कार्रवाई ग्रुप के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल नगर स्थित कार्यालय और ग्रुप के एमडी आलमगीर अंसारी के आवास पर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स की टीम रेड हिल्स ग्रुप के खातों, आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और बैंक लेन-देन की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही ग्रुप एमडी आलमगीर अंसारी, उनके अन्य रिश्तेदारों के खातों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेड हिल्स ग्रुप के मैनेजर से भी लंबी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आलमगीर अंसारी बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप की स्थापना कर प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार की शुरुआत की थी। महज सात वर्षों के भीतर ग्रुप ने करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर लिया। हालांकि इस दौरान रेड हिल्स ग्रुप का नाम कई विवादों में भी सामने आता रहा है।

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!