
सिविल सर्विसेस लॉन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे नयन
—
खण्डवा//अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में लोक निर्माण विभाग के श्री नयन सुगंध भी शामिल होंगे। नयन इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में प्रथम स्थान पर हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा ने शनिवार शाम को नयन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।
खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक श्री अमीन अहमद ने बताया अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता गांधीनगर गुजरात में आगामी 16 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लोक निर्माण विभाग के नयन सुगंध टीम में प्रथम स्थान पर भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि नयन सुगंध ने निरंतर अभ्यास करते हुए अपने शानदार खेल प्रदर्शन से टीम में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है।










