
थाना पिपलोद द्वारा पीडिता से धर्म परिवर्तन कराकर बलात्कार करने एवं अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 08 दिसंबर 2025
दिनांक 05.12.25 को फरियादीया ने आरोपी मेहरबान पिता मुनीर एवं शबनम पति मेहरबान दोनो निवासी ग्राम बलवाडा के विरूद्ध बलात्कार करने, अश्लील फोटो विडियो वायरल करने एवं धर्मांतरण करने की रिपोर्ट पर से थाना पिपलोद पर अपराध क्र. 436/25 धारा 87, 64(2)(m), 75(1)(ii), 351(3), 3(5) बीएनएस, 3(1)(w) (i), 3(2)(va) sc/st act, 66ई, 67 आईटी एक्ट, 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय तथा थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल प्रकरण मे कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा पीडित महिला के साथ बलात्कार एवं अश्लील विडियो वायरल तथा धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेंद्र तारनेकर व डीएसपी मुख्यालय खंडवा श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय व थाना प्रभारी महिला थाना खंडवा के निरीक्षक सुलोचना गहलोद के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना पिपलोद के अपराध क्रमांक 436/25 धारा 87, 64(2) (m), 75(1)(ii), 351(3), 3(5) बीएनएस, 3(1)(w)(i), 3(2)(va)sc/st Act, 66ई,67 आईटी एक्ट एवं 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के आरोपी मेहरबान एवं शबनम पति मेहरबान दोनो निवासी ग्राम बलवाडा को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे।जिसके पालन में आरोपी मेहरबान पिता मुनीर उम्र 29 साल एवं शबनम पति मेहरबान उम्र 27 साल दोनो निवासी ग्राम बलवाडा को गिरफ्तार कर दिनांक 08.12.25 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया है। जहाँ से आरोपियों को खंडवा जेल भेज दिया गया।











