ताज़ा ख़बरें

जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण एसआईआर को लेकर आयोजित आम सभा मे पार्टी के जनप्रतिनिधि भी हुए शमिल।

खास खबर

जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण एसआईआर को लेकर आयोजित आम सभा मे पार्टी के जनप्रतिनिधि भी हुए शमिल।

शासन प्रशासन एवं राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अंतिम चरण में चल रहा है एस आई आर का कार्य।

खंडवा। इन दिनों पूरे प्रदेश में लोकतंत्र के चलते अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में शासन प्रशासन के साथ राजनीतिक दल इस कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे हैं जिसका परिणाम है कि इस अभियान के अंतर्गत खंडवा जिले को जिले को अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। पारदर्शिता के साथ एस आई आर का कार्य चल रहा है। इस कार्य में और गति लाने के लिए आज जिले भर में प्रत्येक बुथ पर आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए, और जो नाम छूट गए थे उन्हें जोड़ने का कार्य भी इस अवसर पर हुआ। 8 दिसंबर को हम सभा के माध्यम से विशेष तौर पर अनुपस्थित / स्थानांतरित / मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले तथा जिनके गणना पत्रक प्राप्त नहीं हो पा रहे है के संबंध में BLO-BLA एवं अन्य की मीटिंग का आयोजन मतदान केन्द्र क्र.172 रामगंज वार्ड क्रमांक 20 मतदान केंद्र क्रमांक 197, 188 श्री दादाजी वार्ड मतदान केंद्र क्रमांक 136, 137, 143, 144 अंबेडकर वार्ड एवं 138 संत विनोबा भावे वार्ड के साथ ही पूरे नगर में किया गया। जिसमें संलग्न सूची अनुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के BLA उपस्थित हुए। साथ ही जनप्रतिनिधि के रूप में खण्डवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, राजपाल सिंह तोमर, धर्मेन्द्र बजाज,दिनेश पालीवाल, सूरजपाल सिंह, हरीश कोटवाले , सुनील जैन ,लोकेंद्र सिंह गोड़,जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जैन,आशीष चटकेले, हरीश सेन, देवेंद्र बजाज,वार्ड पार्षद सुनीता राठौर, नगर निगम से वर्षा घिघोडे, दीपक राठौर, संदेश गुप्ता,रविन्द्र जोहरी,कांग्रेस की और से बीएलए प्रेमांशु जैन,कौशल देवेंद्र थीटे, जितेंद्र थीटे, बीएलओ गिरीश शर्मा के साथ ही संदेश गुप्ता, ओमप्रकाश सीलावट, विशाल शुक्ला, मनीष सारसर,शशांक गुप्ता, रानू लाला,दुर्गेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, बीएलए शुभम सोनी ,तेजसिंह जरखडे,तरुण सोनी,आंगनवाड़ी सहायिका यशोमति चौरे सहित BLO के सहयोगी द्वारा भी अपनी उपस्थिति पत्रक में दर्ज की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्र में वर्णित निर्देशों के तारतम्य में 4 नवंबर से गणना पत्रकों का वितरण एवं प्राप्त करने की कार्यवाही निरंतर जारी है, यह कार्य अंतिम चरण में है तथा 11 दिसंबर को पूर्ण होगा। वर्तमान में जो गणना पत्रक प्राप्त हो गए है, उनके संबंध में डिजिटलाईजेशन का कार्य किया गया तथा वार्ड नंबर 20 के बूथ नंबर 172 में 8 दिसंबर तक अनुपस्थित, 72 स्थानांतरित 22 मृत एवं 04 दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता की जानकारी संकलित हुई है, यह जानकारी अभी अंतिम नहीं है। इसका अवलोकन सभी उपस्थित BLAS द्वारा किया गया, साथ ही इस सूची का वाचन भी किया गया। मतदान केन्द्र पर इसे चस्पा भी किया गया। उपस्थित सभी BLA एवं अन्य से अपील की गई यदि उपरोक्त जानकारी में कोई विसंगति प्रतीत हो रही है, तो तत्काल अवगत कराया जाए ताकि उन मतदाताओं के संबंध में जानकारी 11 दिसंबर के पूर्व BLO App के माध्यम से अपडेट की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!