
पूरे संसदीय क्षेत्र में उत्साह के के साथ बरस रहा है सांसद खेल महोत्सव का आनंद।

जिमखाना क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार 4 मैच खेले गए।
खंडवा। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यदि इन प्रतिभाओं को अच्छा मंच प्रदान हो जाता है तो यह प्रतिभाएं अपने हुनर के माध्यम से खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में खेल गतिविधियों को और मजबूत बनाने के लिए साथ ही कुछ समय के लिए युवा मोबाइल छोड़कर खेल से जुड़ेंगे तो युवाओं का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, खेल के माध्यम से हम स्वस्थ रह सकते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन एवं अच्छे प्रयासों से पूरे संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिमखाना मैदान पर चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की पहला मैच मार्निंग इलेवन और शिवाजी इलेवन के बीच में खेला गया, शिवाजी नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए तथा मॉर्निंग इलेवन ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच कलेक्टर इलेवन और संतोषी माता वार्ड के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कलेक्टर इलेवन की टीम ने 84 रन बनाए। संतोषी माता की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पूरे रन नहीं बन पाई और 6 रनों से कलेक्टर इलेवन की टीम ने यह मैच जीत लिया।
मैच का तीसरा मुकाबला लॉरेंस क्लब क्लब व खंडवा स्पोर्ट के बीच खेला गया लॉरेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों का लक्ष्य दिया जिसे स्पोर्ट्स क्लब में ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। मैच का चौथा मुकाबला सबसे रोमांचक रहा इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजॉय क्रिकेट क्लब ने 77 रनों का लक्ष्य सुभाष क्रिकेट क्लब को दिया जिसे आखरी ओवर में 20 रन बनाकर सुभाष क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को टाई कर दिया फिर सुपर ओवर में सुभाष क्रिकेट क्लब ने 27 रन बनाकर विरोधी टीम को मात्र 3 रन ही बनाने दिए और सुभाष क्लब इस मैच की विजेता रही।
प्रवक्ता सुनील जी ने बताया कि क्रिकेट की इस शानदार प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए साथी अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव, चंद्रेश पचौरी, सागर आरतानी, डॉ. आशीष पारे, जितेंद्र सिसोदिया दीप सिंह झाला, मनोज तिवारी, संजय राणा, अनिल भगत, क्रिकेट खेल प्रशिक्षक सदानंद यादव, डीएस तोमर, ममता बोरसे, रजनी बोराने, आशा सेंगर, रक्षा प्रजापति, स्वप्निल जैन सहित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। मैच की कमेंट्री अनिल भगत द्वारा की गई।









