
उमरडीह के धार्मिक स्थल गुप्त गंगा में चला जल संचय अभियान
गुप्त गंगा में किया गया बोरी बंधान का कार्य
रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम उमरडीह के धार्मिक स्थल गुप्त गंगा में जल संचय अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक नेम लाल धुर्वे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदर्श ग्राम विकास समिति के द्वारा गुप्त गंगा में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, समस्त नवांकुर संस्था, ग्राम की प्रस्फुटन समिति एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्रामीणजनों के सहयोग से गुप्त गंगा में बोरी बंधान का कार्य किया गया, जिसमें 75 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया गया, जिसमें कुल 53 लोगों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष गोवर्धन यादव, गोविंद कुरम, मानिक परते, सरस्वती मरावी, समस्त मेंटर साथियों के द्वारा जल संचय अभियान में निरंतर जल का संरक्षण करना आवश्यक है जल ही जीवन है जल है तो कल है इस उद्देश्य को लेकर के बोरी बंधान का कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया सभी ग्रामीणजनों का सहयोग सराहनीय रहा जल संचय अभियान को लोगो के अनुसरण में लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था जल संरक्षण कुआं नाला तालाब नदी आदि को रखने के सभी उपस्थित जनो के द्वारा शपथ लिया गया और नारा भी लगाया गया सभी ने उत्साह पूर्वक संकल्प लिया गया साथ ही गुप्त गंगा कैंपस में पौधों के संरक्षण के लिए पौधे में पानी डाला गया कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी का सामूहिक समरसता भोज स्वल्पाहार चाय आदि की व्यवस्था की एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।








