जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों सहित आर्म्स एक्ट एवं सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01-01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
07 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 02 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.12.2025 को कुल 12 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई, 25 जमानती वारंट, 74 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.12.2025 को थाना मोघट रोड़ के आरोपी इमरान पिता शादिक शाह जाति फकीर उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 03 राजेन्द्र मार्ग भीकनगांव थाना भीकनगांव जिला खरगोन के कब्जे से अवैध धारदार चाकू जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)b आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.12.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना पदमनगर के आरोपी विनय पिता स्व. राधेश्याम चौकडे जाति ब्राम्हण उम्र 34 वर्ष निवासी राम नगर मल्टी खंडवा के कब्जे से 20 क्वाटर देशी प्लेन लाल मंदिरा के 3.60 लीटर कुल कीमती 1800/-रुपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी धनसिंह पिता रामसिंह सोलंकी उम्र 55 साल निवासी ग्राम घाटाखेडी के कब्जे से अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 12 लीटर कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.12.2025 को थाना नर्मदानगर के आरोपी सद्दाम पिता वाहीद अली जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास पुनासा को सट्टा अंक लिखते पकडा जिसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी डायरी कार्बन पेन व नगदी रूपये 1420/-रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 52 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 266700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 01.12.2025 को कुल 07 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 02 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,503 2 minutes read








