जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
23 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 28 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 27.11.2025 को कुल 11 गिरफ़्तारी, 23 जमानती वारंट, 76 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 27.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना पदमनगर के आरोपी विजय सिंग पिता छन्नु जाति छतरीय (ठाकुर) उम्र 58 वर्ष निवासी टपालचाल, हाल निवासी भगतसिंह चौक खंडवा के कब्जे से 10 बियर Lemount bolt strong बियर 6.50 लीटर कीमती 1480/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी विशाल पिता लोवे सिंग जाति राजपूत उम्र 20 साल निवासी इंदौर नाका खंडवा के कब्जे से प्लेन देशी मदिरा सफेद रंग के कुल शराब के 17 क्वाटर कीमती करीबन 1360/ रूपये की जप्त की गई| आरोपी लक्की पिता संतोष जाधम जाति कहार उम्र 21 साल निवासी दुबे कालोनी खंडवा के कब्जे से प्लेन देशी मदिरा सफेद रंग के कुल शराब के 20 क्वाटर कीमती करीबन 1400/ रूपये की जप्त की गई| थाना पंधाना के आरोपी रोहित पिता परशराम लौढा उम्र 25 साल निवासी शिव चौक पंधाना के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1600/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी सुनिल पिता मन्नु फूलमाली उम्र 32 साल निवासी मस्जिद के पास पंधान के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1440/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 27.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 79 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 39100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 27.11.2025 को कुल 23 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों मे 22 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 04 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।











