ताज़ा ख़बरें

मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खंडवा पुलिस द्वारा जिले के सीएम राइस एवं भंडारी पब्लिक स्कूल मे चलाया गया विशेष मुस्कान जन जागरूकता अभियान

खास खबर

“मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खंडवा पुलिस द्वारा जिले के सीएम राइस एवं भंडारी पब्लिक स्कूल मे चलाया गया विशेष मुस्कान जन जागरूकता अभियान
खंडवा, 28 नवंबर 2025
दिनांक 28.11.2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थो का सेवन, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई।
दिनांक 28.11.25 सीएम राइस स्कूल छगांव माखन में एवं भंडारी पब्लिक स्कूल खंडवा में नाबालिक बालिकाओं के लिए जागरूकता विशेष मुस्कान अभियान के तहत प्रोग्राम किया गया जिसने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल चौहान, निरीक्षक सुलोचना गहलोद महिला थाना एवं विक्रम धार्वे थाना प्रभारी छःगांव ने 450 बालिकाओं से जनसंवाद किया नशा मुक्ति, यातायात सम्बन्धित व महिलाओं पर घटित अपराध उनके रोकथाम, बचाव, सोशल मीडिया के सावधानी से उपयोग, हेल्प लाइन नंबर इत्यादि के बारे में बताया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!