
पूरे संसदीय क्षेत्र में उत्साह के साथ खेल महोत्सव का हो रहा है आयोजन।
शुक्रवार को नेहरू स्कूल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता।
खंडवा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव को लेकर 2 लाख पंजीयन हुए है। लोकसभा क्षेत्र में 10 खेलों के माध्यम से गांव,नगर और शहरों में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल व अन्य खेल की प्रतियोगिता उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है।बडी संख्या में युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खेल महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में नेहरू संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता कार्यक्रम मे सेवादास पटेल ,दिनेश पालीवाल सांसद खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी ,अनूप पटेल ,गणेश गुरबाणी, सुनील जैन, प्रदीप यादव, जितेंद्र सिसोदिया ,श्रृंगी उपाध्याय ,श्याम पाटीदार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि ,मोतीलाल नेहरू ,महारानी लक्ष्मी बाई एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, खेल अधिकारी एवं विभिन्न शिक्षक खेल प्रशिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों की टीम उपस्थित रही।











