ताज़ा ख़बरें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार का दुखद निधन

खास खबर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार का दुखद निधन

 निज निवास ग्राम शिवना से निकलेगी अंतिम यात्रा

खंडवा/खंडवा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार का ह्रदयाघात से निधन हो गया है, वे ग्राम शिवना के पूर्व सरपंच अमलपुरा जनपद पंचायत के पूर्व जनपद पंचायत प्रतिनिधि व भूमि विकास बैंक में डायरेक्टर भी रहे थे, वर्तमान में उनके पुत्र पवन पाटीदार सरपंच है उनके निधन पर निमाडखेडी के पूर्व विधायक राजनारायण सिंह पुरनी ने शोक व्यक्त किया।राधेश्याम पाटीदार राजनारायण सिंह के करीबी मित्र भी थे इनकी अंतिम यात्रा आज 29 नवंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास ग्राम शिवना से निकलेगी।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा श्री पाटीदार के निधन से समस्त कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है,श्री पाटीदार के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी सहित समस्त जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!