ताज़ा ख़बरें

एस आई आर को लेकर खंडवा विधानसभा टोली की बैठक संपन्न

खास खबर

एस आई आर को लेकर खंडवा विधानसभा टोली की बैठक संपन्न

निष्पक्ष चुनाव के लिए एस आई आर अति आवश्यक कार्य है, कार्यकर्ता सक्रिय होकर इसमें सहयोग करें, ,प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार,

खंडवा। पूरे प्रदेश में एस आई आर का कार्यक्रम चल रहा है भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तरीय प्रभारी बनाए गए हैं ये सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर ऐसे एस आई आर के महत्व को बिंदुवार समझा रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला एस आई आर प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार ने खंडवा विधानसभा टोली की बैठक ली। श्री पाटीदार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने में जिस प्रकार जुड़ता है उसी के अनुरूप जो मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य चल रहा है उसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जनता को सहयोग प्रदान करते हुए नामांकन पत्र भरवाए। समय कम है पूरी सक्रियता के साथ कोई भी मतदाता इस सूची से वंचित न रहे इसकी चिंता करें। श्री पाटीदार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए एसआईआर आवश्यक है। पार्टी कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच की कड़ी बनकर कार्य करें। कार्यकर्ता जब सरकार और जनता के बीच की कड़ी बनकर कार्य करेंगे तो लोगों की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। श्री पाटीदार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार नहीं कराया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय में भी निर्वाचन आयोग ने एसआईआर का अभियान चलाया था। यह प्रक्रिया हर 20-25 साल में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाया जाता है। इस अभियान में फर्जी मतदाताओं को चिन्हित किया जाकर उनका समाधान किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर के कार्य में जनता का पूरा सहयोग करें, ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। भाजपा कार्यकर्ता यह अवश्य देखें कि आपके बूथ, क्षेत्र में ऐसे किसी व्यक्ति का नाम तो नहीं है, जो वहां नहीं रहता। अगर ऐसा कोई संदिग्ध मतदाता का नाम मिलता है तो आपत्ति दर्ज कराएं। एसआईआर होने के बाद चुनाव और निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सकेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृव द्वारा खंडवा विधान सभा मे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के चल रहे कार्य की प्रगति को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय में जिला SIR प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार द्वारा बैठक ली गई। बैठक में विधानसभा के पांचों मंडलों की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए 04 दिसम्बर के पहले ही समस्त मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्रत्येक बूथों पर घरों घर जाकर शीघ्र भरवाने का आह्वान किया और कहा कि SIR की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर ही है जो आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संबोधित किया।
बैठक में विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, जिला महामंत्री संगठन विधानसभा संयोजक सूरजपाल सोलंकी, SIR विधानसभा प्रभारी BLA- 1 आशीष चटकेले जिला उपाध्यक्ष द्वय प्रियांशु चोरे, सुधांशु जैन, गणेश गुरबानी, सुनील जैन, अशीष राजपूत, भरत पटेल, हरीश सेन, स्नेहा पाराशर, प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा,अनूप पटेल, फाजिल पटेल, अल्ताफ खान, दिनेश पटेल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!