ताज़ा ख़बरें

संविधान दिवस पर होगा गणतंत्र के रक्षक अवॉर्ड समारोह

खास खबर

संविधान दिवस पर होगा गणतंत्र के रक्षक अवॉर्ड समारोह
– सोलरमेन प्रो. चेतनसिंह सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी भोपाल, कार्टनिस्ट इस्माइल लहरी इंदौर, भारतीय वनसेवा के जेपी शर्मा भोपाल एवं खंडवा के मलखंभ प्रशिक्षक दयाराम पटेल को मिलेगा अवार्ड
– शुरुआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था ‘सेस’ के उड़ानोत्सव का तीसरा वर्ष

खंडवा। शुरुआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था ‘सेस’ द्वारा आयोजित किए जाने वाले उड़ानोत्सव का आयोजन संविधान दिवस 26 नवंबर को किया जाएगा। उड़ानोत्सव में इस वर्ष भी प्रदेश की पांच शख्सियतों को गणतंत्र के रक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

‘सेस’ की अध्यक्ष शबीना सिद्दीकी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उड़ानोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव गणतंत्र के रक्षक अवॉर्ड समारोह रहता है। इसलिए यह आयोजन अब प्रति वर्ष संविधान दिवस पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्र की अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने वाली मध्यप्रदेश की पांच शख्सियतों को गणतंत्र के रक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।

अवार्ड समारोह के संयोजक आसिफ सिद्दीकी एवं समन्वयक प्रो. मनोज निवारिया ने बताया कि इस वर्ष सोलरमेन नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के सोलर एंबेसेडर प्रो. चेतनसिंह सोलंकी को सूर्य उर्जा और जलवायु परिवर्तन की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए, बेबाक पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी भोपाल, अपने कार्टून के माध्यम से समाज में चेतना का संचार करने वाले कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी इंदौर, भारतीय वनसेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जेपी शर्मा को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए एवं मलखंभ खेल कला को नई उंचाइयां दिलाने वाले खंडवा के प्रशिक्षक दयाराम पटेल को इस वर्ष के गणतंत्र के रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन नामों पर अंतिम मोहर प्रमोद चतुर्वेदी, जय नागड़ा, श्री एवं श्रीमती सीमा प्रकाश माइकल एवं सेस की अध्यक्ष श्रीमती शबीना सिद्दीकी के प्रतिनिधित्व वाले ज्यूरी मंडल ने लगाई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अवार्ड वितरण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे गौरीकुंज सभागृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पंचदशनाम जूना अखाड़ा ओंकारेश्वर के महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी, खंडवा धर्मप्रांत के अध्यक्ष बिषप अगस्टीन मठत्तीकुन्नेल, शहर काजी सैयद निसार अली, गुरुद्वारा खंडवा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जसबीरसिंह राणा के साथ ही महापौर अमृता यादव एवं विधायक कंचन तनवे अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रोफेसर सोलंकी का सम्मान हुआ।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सोलरमेन प्रो चेतनसिंह सोलंकी 26 नवंबर को गोवा में आयोजित एक आयोजन के मुख्य अतिथि हैं इस आयोजन में गोवा के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके चलते प्रोफेसर सोलंकी को शुरूआत में रविवार को भीकनगांव में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्यूरी मेंबर प्रमोद चतुर्वेदी, श्रीमती सिद्दीकी, समन्वयक प्रोफेसर निवारिया, सुनील जैन, केडीएसएस के पूर्व डायरेक्टर फादर जयन अलेक्स, शुरूआत के सचिव आसिफ सिद्दीकी एवं कोषाध्यक्ष अमीन अहमद शेख मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!